कलेक्ट्रेट बार आंदोलित

कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता मधुबन तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्टार कार्यालय को अंयत्र स्थानांतरित किए जाने को लेकर मधुबन तहसील के प्रस्ताव के समर्थन में आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:31 PM (IST)
कलेक्ट्रेट बार आंदोलित
कलेक्ट्रेट बार आंदोलित

जासं, मऊ : कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता मधुबन तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने को लेकर मधुबन तहसील के प्रस्ताव के समर्थन में आंदोलन में शामिल हो गए हैं। बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय की अध्यक्षता में बुधवार को बार की आमसभा में निर्णय लिया गया कि उपनिबंधक कार्यालय तहसील परिसर में ही स्थापित रहने दिया जाए तथा उपजिलाधिकारी का समायोजन अन्य तहसील में किया जाए। बार ने उक्त समस्या के निदान तक न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं को तहसील परिसर से काफी दूर उपनिबंधक कार्यालय को स्थानांतरित किए जाने संबंधित उपजिलाधिकारी के निर्णय से काफी क्षोभ है। संचालन महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी