सीजेएम ने जेल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता पलिगढ़ (मऊ) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फारुख इमाम सिद्दिीकी ने बुधवार की दो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:35 PM (IST)
सीजेएम ने जेल का किया निरीक्षण
सीजेएम ने जेल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फारुख इमाम सिद्दिीकी ने बुधवार की दोपहर जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। मजिस्ट्रेट के आकस्मिक निरीक्षण से जेल में हड़कंप मच गया।

इस दौरान इंडियन विजन फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से उपलब्ध कराए गए 50 जोड़ी चप्पल, ब्रश, मंजन, साबुन, तेल, सैनिटाइजर सहित हाइजेनिक किट का वितरण महिला बंदियों में किया गया। महिला बैरक में बंद महिला कैदियों से उनकी समस्याओं को पूछा। जेल अधीक्षक की ओर से महिला बंदी के साथ छोटे-छोटे बच्चों में गर्म कपड़े व बर्तन का वितरण किया। पुरुष बैरेक का भी निरीक्षण किया। सबसे पहले पाकशाला को देखकर संतुष्ट दिखे।

जेलर नागेश सिंह ने कहा कि कुल 200 किट उपलब्ध कराए गए। इनमें से 150 किट शेष बचे हैं। इसे काम करने वाले बंदियों में बांटा जाएगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि अभी कोरोना गया नहीं है, इसलिए छिड़काव का काम नियमित रूप से होना चाहिए। इस अवसर पर उपजेलर अवनीश सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी