बदलती जीवन शैली महिलाओं के लिए खतरनाक

बदलती जीवन शैली हर किसी के लिए खतरनाक है। इससे महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है। जीवन शैली का ही असर है कि अधिकतर महिलाओं में एनीमियां की समस्या है। नौकरी पेशा महिलाओं को बदलती जीवन शैली में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायतें में तेजी से आ रही हैं। रविवार को जागरण कार्यालय पर आयोजित फोन इन कार्यक्रम में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिमा सिंह ने महिलाओं के प्रश्नों का जवाब दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 04:54 PM (IST)
बदलती जीवन शैली महिलाओं के लिए खतरनाक
बदलती जीवन शैली महिलाओं के लिए खतरनाक

जागरण संवाददाता, मऊ : बदलती जीवन शैली हर किसी के लिए खतरनाक है। इससे महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है। जीवन शैली और अनहेल्दी खानपान का ही असर है कि अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है। नौकरी पेशा महिलाओं को बदलती जीवन शैली में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायतें तेजी से आ रही हैं। रविवार को जागरण कार्यालय पर आयोजित प्रश्न- पहर कार्यक्रम में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिमा सिंह ने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए। सवाल : मेरी उम्र 37 वर्ष है। कई माह से माहवारी की समस्या उत्पन्न हो गई है, जबकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।

जवाब : तेजी से बदलती जीवन शैली इसके लिए उत्तरदायी है। एक बड़ी वजह खानपान है। ज्यादेतर महिलाएं फास्टफूड का सेवन कर रही हैं। हार्मोनल डिस्बैलेंस के चलते वजन कम हो रहा है और इसकी वजह से अनियमित माहवारी की समस्या उत्पन्न हो रही है। सवाल : मेरी उम्र 28 वर्ष है, शादी हुए दो वर्ष बीते गए हैं परंतु अभी तक गर्भधारण नहीं हो पाया है। क्या करें।

जवाब : गर्भधारण की समस्या आम समस्या हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण हो गया है देर से शादियों का होना। आप महिला चिकित्सक से मिले और उपचार कराएं। सवाल : मेरे दो बच्चे हैं, तीन माह से अनियमित पीरियड की समस्या है। इस दौरान पेट में तेज दर्द भी हो रहा है।

जवाब : पहले आप दर्द की दवा का सेवन करें। अगर इसके बाद भी दर्द बना रहता है तो किसी महिला चिकित्सक को दिखाएं। सवाल : आज कल ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत तेजी से आ रही है। इसका क्या कारण हैं।

जवाब : अधिकतर महिलाएं स्तनपान कराने से कतरा रही हैं। जो घातक है। खासकर नौकरीशुदा महिलाओं में यह धारणा है कि स्तनपान कराने से ढीलापन आ जाएगा। ऐसा कतई नहीं है। जो महिला स्तनपान कराने में कोताही करते हैं यह रोग उन्हीं में ज्यादेतर होता है। सवाल : मेरी उम्र 45 वर्ष है। लगभग डेढ़ वर्ष से हड्डियों में दर्द की शिकायत है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। क्या करें।

जवाब : इसके लिए बदलती जीवनशैली जिम्मेदार है। महिलाएं फास्टफूड का भी ज्यादे इस्तेमाल कर रही हैं। मोटे अनाज को सेवन शुरू करें। सुबह टहले व आरामतलब न बनें। इन्होंने पूछे सवाल--

अराधना मझवारा, बिदु पटेल सोनाडीह, अर्चना पांडेय अमिला, सुभावती चिरैयाकोट, संगीता बहरामपुर, सरोज देवी गालिबपुर, मीरा पांडेय हनुमाननगर।

chat bot
आपका साथी