तानाशाह हो गई हैं केंद्र व प्रदेश की सरकारें

-कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत -बोझी में सम्मेलन आयोजित निशाने पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM (IST)
तानाशाह हो गई हैं केंद्र व प्रदेश की सरकारें
तानाशाह हो गई हैं केंद्र व प्रदेश की सरकारें

-कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

-बोझी में सम्मेलन आयोजित, निशाने पर रहे सत्ताधारी

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को सबक सिखाने को कहा।

बोझी में कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रत्याशी राजमंगल यादव के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष श्री यादव एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर का भव्य स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता एवं ओमप्रकाश यादव के संचालन में प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चा पर विफल है। किसान से लेकर व्यवसायी, बुनकर से लेकर बेरोजगार तक परेशान हैं। पिछड़े एवं दलित वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। कांग्रेस ने ही इन दोनों वर्गों सहित प्रत्येक वर्ग को सम्मान दिया है। कांग्रेस ही खुशहाल एवं सुरक्षित प्रदेश की गारंटी दे सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। पूर्व प्रत्याशी राजमंगल यादव ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। लूट, हत्या एवं दुराचार आम घटना हो गई है। मुख्यमंत्री के जिले में ही पुलिस डकैती डाल रही है। सम्मेलन को प्रदेश महासचिव विनोद यादव, रवि वर्मा, सत्येंद्र यादव, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र यादव, रजनीश एवं सूरज राज ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी