चोर खोल ले गए भैंस

स्थानीय ग्राम पंचायत के विशुकिया पूर्वे में गुरुवार की रात चोर एक भैंस खोल ले गए। विशुकिया निवासी रमाशंकर यादव अपनी भैंस दरवाजे पर बांध कर सोए हुए थे,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:25 PM (IST)
चोर खोल ले गए भैंस
चोर खोल ले गए भैंस

जासं, रतनपुरा (मऊ) : स्थानीय ग्राम पंचायत के विशुकिया पूर्वे में गुरुवार की रात चोर एक भैंस खोल ले गए। विशुकिया निवासी रमाशंकर यादव अपनी भैंस दरवाजे पर बांध कर सोए हुए थे। अचानक रात लगभग एक बजे उनकी नींद खुली तो भैंस न देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की आशंका के चलते उन्होंने बाइक लेकर चारों तरफ भैंस की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लगा। चोर भैंस को लेकर चले गए। विगत कुछ समय से पशु चोरी की घटनाओं ने पशुपालकों के नींद हराम कर दी है। इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिकअप वाहन पर पशु लादकर आराम से लेकर फरार हो जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी