प्रधानों के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं

फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों के शोषण पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:31 PM (IST)
प्रधानों के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं
प्रधानों के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों के शोषण पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया गया।

प्रधानों ने कहा कि प्रधानों का जो डोंगल बना था। इसके आईडी पासवर्ड को जिला प्रशासन द्वारा ब्लाक कर दिया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्य का भुगतान करने में प्रधानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि इस तरह का नियम सिर्फ इसी जनपद में बनाया गया है। प्रदेश के अन्य जनपद में कोई ऐसा नियम लागू नहीं किया गया है। सभी प्रधान कायाकल्प की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन कायाकल्प का बहाना करके आईडी पासवर्ड ब्लाक करके प्रधानों के अधिकार का हनन किया जा रहा है। चेतावनी दिया कि अगर प्रधानों का शोषण बंद नहीं किया गया तो प्रधान संघ 19 दिसंबर को जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश लीडर, अप्पू मौर्य, सुनील कुमार, सत्येंद्र यादव, श्रवण कुमार, नंदलाल यादव, उमेश राजभर, कमला प्रसाद, विपिन तिवारी, आनंद प्रकाश, दिनेश कुमार आदि प्रधान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी