पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता विकास कार्यों का नतीजा

कोपागंज ब्लाक के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST)
पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता विकास कार्यों का नतीजा
पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता विकास कार्यों का नतीजा

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज ब्लाक के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार की शाम अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। समारोह में कोपागंज ब्लाक में नवनिर्वाचित प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह का प्रारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज राय द्वारा मुख्य अतिथि को भगवान राम का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट किया गया। मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने ब्लाक के 101 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 77 ग्राम सभाओं के नवनिर्वाचित प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान कहा कि केंद्र के मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो का परिणाम है कि पूरे उत्तर प्रदेश भाजपा को इतना बड़ा जन समर्थन मिला है। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, भारत भीम जनार्दन चौहान, नूपुर अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश साहनी, सर्वेश राय, मनोज सोनकर, दिवसकांत चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी