ग्राम स्वराज अभियान के जरिए गांवों में दस्तक देगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को बकवल में आयोजित हुई। अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान एक दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:42 PM (IST)
ग्राम स्वराज अभियान के जरिए गांवों में दस्तक देगी भाजपा
ग्राम स्वराज अभियान के जरिए गांवों में दस्तक देगी भाजपा

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के ग्राम  स्वराज अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को बकवल में आयोजित हुई। अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान एक दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। भाजपा का ध्येय पूर्ण रूप से भारत और भारतीयों का विकास है। साथ ही विकास का स्वरूप ऐसा हो जिसमें सर्व समाज का उत्थान चौतरफा  हो। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत भारत की आत्मा ग्रामों में दस्तक देगी। क्योंकि पुरातन भारत हो या नया भारत हमारे राष्ट्र की आत्मा गांवों में ही बसती है। जितना अधिक ग्रामीण परिवेश और समाज का विकास होगा, उतना अधिक भारत सशक्त होगा। आज भी भारत की बहुत बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में गांवों का अमूल्य योगदान है। संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर अश्वनी यादव, रामप्रवेश राजभर, जयनिल यादव, बिदु सिंह, सुदामा निराला, संतोष सिंह, फिरोज तलवार, मनोज सोनकर, नूपुर अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी