लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के विरुद्ध देशद्रोह क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:41 PM (IST)
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फत ने आरोप लगाया कि योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। ब्राह्मणों की हत्या, दलितों की हत्या एवं भ्रष्टाचार को बयान करना यदि देशद्रोह है तो आम आदमी पार्टी ऐसे अपराध करती रहेगी। उन्होंने लखनऊ में आप सांसद श्री सिंह द्वारा गिरफ्तारी दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं की फौज रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तमाम घोटालों को अंजाम देने और नौकरशाही में भ्रष्टाचार को पुष्पित करने का आरोप लगाया। वार्ता के दौरान अविनाश सिंह, महफूज अहमद एवं एहतेशाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी