सरदार पटेल के मूर्ति अनावरण के साथ किसानों संग संवाद करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रामपुर बेलौली में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:32 PM (IST)
सरदार पटेल के मूर्ति अनावरण के साथ किसानों संग संवाद करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
सरदार पटेल के मूर्ति अनावरण के साथ किसानों संग संवाद करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रामपुर बेलौली में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण एवं किसानों संग संवाद करेंगे। पंडाल व भव्य मंच बनकर तैयार है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग से मंच बनाया गया है। लोगों को बैठने के लिए 05 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

पश्चिम से आने वाले लोगों के वाहन पार्किंग के लिए पुलिस चौकी के समीप एवं पूरब से आने वाले लोगों के लिए चट्टी से पश्चिम बेल्थरारोड मार्ग पर व्यवस्था की गई है जबकि वीआईपी लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय के सामने की गई है। पार्टी के बीस कार्यकर्ता सुरक्षा के तौर पर लगे रहेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व कार्यक्रम संयोजक भरत भैया ने बताया की आजमगढ़ जनपद की सीमा पर रामनगर के पास मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए यहां से एक हजार मोटरसाइकिल एवं दो सौ चार पहिया वाहनों का काफिला जाएगा। इसके इतर उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई है। मधुबन में दोनों शहीद स्थलों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वे रामपुर बेलौली पहुंचेंगे। सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहां से पैदल चलते हुए पंडाल में पहुंचेंगे। रास्ते में 400 महिलाओं द्वारा उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

उधर बगल में बने सांस्कृतिक मंच से लोकगीत के जाने-माने कलाकार मदन राय स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। पटेल की मूर्ति पर बनी हुई छतरी पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए बेलौली भोजीपुर ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव की ओर से दो सोलर लाइट लगवाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था--

सुरक्षा के ²ष्टिकोण से प्रशासन की तरफ से 05 एसएचओ, एक महिला एसएचओ, 35 उपनिरीक्षक, 70 हेड कांस्टेबिल, 160 कांस्टेबिल, 30 महिला कांस्टेबिल, एक प्लाटून पीएसी व एक फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी