उठाया गौशाला की बदहाली का मामला

घोसी (मऊ) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सोमवार को नगर की सीमा में बड़ागांव के उसुरा में संचालित गौशाला पर पहुंचे और उसकी बदहाली देखकर आवाक रह गए। उन्होंने चारे का अभाव में गौशाला में पड़ मृत बछड़ा देख प्रकरण से उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह एवं अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 05:06 PM (IST)
उठाया गौशाला की बदहाली का मामला
उठाया गौशाला की बदहाली का मामला

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सोमवार को नगर की सीमा में बड़ागांव के उसुरा में संचालित गौशाला पर पहुंचे और उसकी बदहाली देखकर आवाक रह गए। उन्होंने चारे का अभाव में गौशाला में पड़ मृत बछड़ा देख प्रकरण से उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह एवं अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की बात कही।

शासन द्वारा बेसहारा पशुओं की सुरक्षा एवं उनके चारे के लिए विभिन्न स्थानों पर गौशालाएं बनी हैं। इनके निर्माण से लेकर संचालन तक का दायित्व संबंधित पंचायत एवं प्रदेश सरकार द्वारा निभाया जाता है। पशुओं की संख्या के अनुसार चारे के लिए धनराशि स्वीकृत होती है। उधर बड़ागांव में संचालित पशु आश्रय स्थल में पहुंचे भाजपा नेताओं ने चारे के अभाव में रखे गए 21 गोवंशीय मवेशियों को भूख से तड़पते देखा। एक बछ़ड़े की मौत तक हो चुकी थी। मामले को एसडीएम एवं ईओ के संज्ञान में लाते हुए श्री गुप्त सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं सभासद फिरोज खान तलवार और केसी पाठक ने तत्काल चारे एवं चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था किए जाने की अपेक्षा की है।

chat bot
आपका साथी