वन महोत्सव में भाजपा ने किया पौधरोपण

जासं घोसी (मऊ) वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह मनाए जाने के क्रम में नगर के जूनियर हाईस्कूल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाने के साथ ही संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए श्री उपाध्याय ने वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि महज छाया ही नहीं वरन फल एवं लकड़ी भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वृक्ष वायुमंडल में आक्सीजन का उत्सर्जन कर गैसीय संतुलन बनाए रखते हैं। पौधरोपण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष अंबिका यादव छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उद्देश्य पांडेय पूर्व महामंत्री अतुल शर्मा दिनेश गुप्ता पीयूष पांडेय संजय रवींद्र मौर्य एवं अजीत सोनकर आदि ने सहयोग किया। वन विभाग के अधिकारी अनिल दीक्षित प्रभुनाथ पांडेय अश्विनी राय रामनाथ यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:09 AM (IST)
वन महोत्सव में भाजपा ने किया पौधरोपण
वन महोत्सव में भाजपा ने किया पौधरोपण

जासं, घोसी (मऊ) : वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह मनाए जाने के क्रम में नगर के जूनियर हाईस्कूल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाने के साथ ही संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए श्री उपाध्याय ने वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि महज छाया ही नहीं वरन फल एवं लकड़ी भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वृक्ष वायुमंडल में आक्सीजन का उत्सर्जन कर गैसीय संतुलन बनाए रखते हैं। पौधरोपण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष अंबिका यादव, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उद्देश्य पांडेय, पूर्व महामंत्री अतुल शर्मा, दिनेश गुप्ता, पीयूष पांडेय, संजय, रवींद्र मौर्य एवं अजीत सोनकर आदि ने सहयोग किया। वन विभाग के अधिकारी अनिल दीक्षित, प्रभुनाथ पांडेय, अश्विनी राय, रामनाथ यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी