किसानों को मजबूत बना रही सरकार

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:35 PM (IST)
किसानों को मजबूत बना रही सरकार
किसानों को मजबूत बना रही सरकार

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि सभी का हित भाजपा में निहित है। देश को मजबूत बनाने के लिए सरकार किसानों को मजबूत कर रही है। वह बुधवार को पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष का दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज व नगर में जगह-जगह स्वागत स्वागत किया। नगर में स्वागत समारोह के बाद आयोजित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मठिया बाबा के प्रांगण में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान भाजपाजनों ने डा. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, विधायक विजय राजभर, सुनील कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी मनोज राय ने भी संबोधित किया। झ़ोल-नगाढ़ों से हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

घोसी/दोहरीघाट : किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का घोसी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के आवास पर स्वागत किया गया। दोहरीघाट में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के नेत़ृत्व में उपाध्यक्ष संतोष राय आदि ने जिला की सीमा में प्रवेश पर अध्यक्ष श्री सिंह का ढोल एवं नगाड़ा बजाकर माल्यार्पण किया।

कोरोना से एक की मौत ,17 स्वस्थ, तीन मिले संक्रमित

जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 की जांच में बुधवार को एंटीजन और लैब सहित 1698 की जांच कराई गई। इसमें दो महिला सहित एक पुरुष संक्रमित मिले, 13 लोग स्वस्थ हुए, जबकि एक की मौत हुई।

सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि एंटीजन से 1183 की जांच हुई और लैब से 515 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें लैब, ट्रूनाट और एंटीजन की जांच में दो महिला और एक पुरुष कोरोना पाजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया।

chat bot
आपका साथी