कोरोना वारियर्स का किया उत्साहवर्धन

जासं घोसी (मऊ) भारतीय जनता पार्टी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जंग में मैदान में अप्रत्यक्ष रूप से उतरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एक अभियान के तहत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन कर रहे हैं। श्री गुप्त सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मीडिया से जुड़े अशोक लाल श्रीवास्तव अरविद राय शन्नू आजमी रुपेंद्र भारती एवं अन्य को सम्मानित किया तो जूनियर हाईस्कूल परिसर में सफाई का अहम दायित्व निभाने वाले कर्मचारियों को गमछा एवं स्कार्फ प्रदान कर सम्मानित किया। जिला मंत्री आनंद चौधरी सभासद डा. नागेंद्र सिंह राजेश मद्धेशिया अजय आर्य मुन्ना राजभर विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं फिरोज तलवार आदि ने सफाई नायक रमाकांत एवं विमलेश कुमार सहित कुल पचास से अधिक महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गुप्त एवं अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने कर्मचारियों को स्वयं के प्रति जागरूक रहने का सुझाव दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 05:35 PM (IST)
कोरोना वारियर्स का किया उत्साहवर्धन
कोरोना वारियर्स का किया उत्साहवर्धन

जासं, घोसी (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जंग में मैदान में अप्रत्यक्ष रूप से उतरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एक अभियान के तहत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन कर रहे हैं। श्री गुप्त सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मीडिया से जुड़े अशोक लाल श्रीवास्तव, अरविद राय, शन्नू आजमी, रुपेंद्र भारती एवं अन्य को सम्मानित किया तो जूनियर हाईस्कूल परिसर में सफाई का अहम दायित्व निभाने वाले कर्मचारियों को गमछा एवं स्कार्फ प्रदान कर सम्मानित किया। जिला मंत्री आनंद चौधरी, सभासद डा. नागेंद्र सिंह, राजेश मद्धेशिया, अजय आर्य, मुन्ना राजभर, विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं फिरोज तलवार आदि ने सफाई नायक रमाकांत एवं विमलेश कुमार सहित कुल पचास से अधिक महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गुप्त एवं अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने कर्मचारियों को स्वयं के प्रति जागरूक रहने का सुझाव दिया।

chat bot
आपका साथी