किसान बिल के सम्मान में भाजपा मैदान में

जागरण संवाददाता वलीदपुर (मऊ) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल लाया गया। संस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 05:09 AM (IST)
किसान बिल के सम्मान में भाजपा मैदान में
किसान बिल के सम्मान में भाजपा मैदान में

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल लाया गया। संसद भवन के सामने किसानों का ट्रैक्टर जलाकर विरोधियों ने यह साबित कर दिया कि देश का विपक्ष किसानों के साथ नहीं है। यह बातें किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने कही। वह बुधवार को किसान सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के सबसे प्रिय वाहन ट्रैक्टर का पूजन कर संदेश दिया कि किसान अगर सुरक्षित नहीं है तो देश सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा छोटू प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इस अवसर पर रामसरन चौहान, सुशील चौबे, राजेश सिंह सिसोदिया, गोपाल सिंह, सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी