भाजपा ने किया बैंक कर्मचारियों को सम्मानित

भाजपा ने किया बैंक कर्मचारियों को सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 06:03 AM (IST)
भाजपा ने किया बैंक कर्मचारियों को सम्मानित
भाजपा ने किया बैंक कर्मचारियों को सम्मानित

जासं, घोसी (मऊ) : कोविड-19 के कहर के बावजूद घर से बाहर निकल कर आम जन की सेवा एवं सुविधा के लिए तत्पर हरेक व्यक्ति को सम्मानित करने की भाजपा अभियान चला रही है। भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में गुरुवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की नगर शाखा के प्रबंधक पारूल राय, संजय कुमार, हरिशंकर राम, तिथिलेश कुमार, लालचंद राम एवं राजेंद्र चौरसिया को सम्मानित किया। श्री गुप्त सहित जिला उपाध्यक्ष मुन्ना राजभर, जिलामंत्री आनंद चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अभय तिवारी, विश्वनाथ विश्वकर्मा, हरिओम पटवा एवं रामसूरत चौहान ने इनको अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी