विकास के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) भाजपा सरकार में विकास फाइलों तक सिमट कर रह गया है। धरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:13 AM (IST)
विकास के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार
विकास के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : भाजपा सरकार में विकास फाइलों तक सिमट कर रह गया है। धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। किसान यूरिया के लिए परेशान हैं तो युवा बेरोजगार हो रहे हैं। फिर भी सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। यह बातें मधुबन में कांग्रेस पार्टी की ब्लाक स्तरीय बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी रहे राष्ट्रकुंवर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की विभीषिका से निपटने में अक्षम साबित हुई है। बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त नावें मुहैया नहीं कराए जाने से चक्की मूसाडोही के नाव हादसे में छह जानें चली गईं। धर्मपुर विशुनपुर में घाघरा के पानी में डूबने से दो मौतें हुईं।. भठिया निवासी मृतक के परिजनों को मुआवजा तक नहीं मिला, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। पूर्व विधायक अमरेश चन्द पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री हैं लेकिन उनका विकास से नाता ही टूट चुका है। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के सांप्रदायिक मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। बैठक में पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष फतहपुर मंडाव के चुनाव को लेकर तीन सुझाव आए। इस दौरान मुन्ना पांडेय, सतीश पांडेय, श्यामनारायन सिंह, जगदीश पांडेय, सुरेंद्र राजभर, ओमप्रकाश सिंह, पन्नालाल पटेल, प्रमोद रंजन सिंह थे।

chat bot
आपका साथी