हर वर्ग को सम्मान देती है भाजपा

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय का कहना है कि भारतीय जनता पाटी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 06:26 PM (IST)
हर वर्ग को सम्मान देती है भाजपा
हर वर्ग को सम्मान देती है भाजपा

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ही हर वर्ग को सम्मान देती है। पार्टी का मूलमंत्र ही सबका साथ-सबका विकास है। तहसील अंतर्गत बोझी क्षेत्र के अतरसांवा स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अजातशत्रु अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती समारोह पर अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने आगे कहा कि भाजपा ही डा.आंबेडकर के सिद्धांतों का क्रियान्वयन कर रही है। डा.आंबेडकर दलित वर्ग को समाज में बराबरी का स्थान दिए जाने के पक्षधर रहे। यह तथ्य संघ एवं भाजपा के सहभोज एवं सेवा शिविर में दिखता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं डा.आबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि दोनों के व्यक्तित्व में तमाम समानताएं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.अटल बिहारी बाजपेयी एवं डा.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पूर्व अध्यक्ष श्री राय ने अनुसूचित मोर्चा के सुदामा निराला, प्रदीप कुमार एडवोकेट, इंद्रदेव राम, सुब्बा राव, त्रिभुवन प्रसाद, इंद्रपाल, उमेश, प्रिस और प्रदुम्मन को सम्मानित किया। पूर्व जिला मंत्री राकेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता सत्यव्रत राय शास्त्री, सुनील दुबे, मंडल अध्यक्ष उमेश मौर्य, उपाध्यक्ष गौतम राजभर एवं मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं संग संवाद एवं सहभोज में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी