गांव-गांव पौधरोपण में जुटी भाजपा

घोसी (मऊ) 15 जुलाई तक चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने नगर से सटी ग्राम पंचायत कैथवली जमीन कैथवली एवं वकड़ी बुजुर्ग में सहयोगियों संग विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। उधर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने अमिला उसरी खुर्द उसरी बुजुर्ग एवं अतरसांवा में फलदार प्रजाति के दौ सौ पौधों का रोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 08:42 PM (IST)
गांव-गांव पौधरोपण में जुटी भाजपा
गांव-गांव पौधरोपण में जुटी भाजपा

जासं, घोसी (मऊ): 15 जुलाई तक चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने नगर से सटी ग्राम पंचायत कैथवली जमीन कैथवली एवं वकड़ी बुजुर्ग में सहयोगियों संग विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। उधर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने अमिला, उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग एवं अतरसांवा में फलदार प्रजाति के दौ सौ पौधों का रोपण किया। कैथवली (खांचीझार) एवं पकड़ी बुजुर्ग में पौधरोपण करते हुए श्री गुप्त ने वृक्ष के लाभ बताते हुए युवाओं एवं विद्यार्थियों को इन पौधों के संरक्षण के साथ ही स्वयं की खाली भूमि में पौधरोपण हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रांतीय सदस्य लालचंद चौहान, जिला मंत्री आनंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष डा. ब्रजेश यादव, सेक्टर संयोजक श्रीकांत साहनी, बुद्धिसेन मौर्य, मुन्ना साहनी, राकेश चौहान एवं रामसूरत चौहान आदि उपस्थित रहे। उधर अमिला में पौधरोपण करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राय ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के साथ ही वायुमंडल में आक्सीजन की आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने में वृक्षों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने की जानकारी दी। सभी स्थानों पर पौधरोपण के दौरान श्री राय के साथ वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सत्यव्रत राय शास्त्री, राकेश मिश्रा, अनंतपाल सिंह एवं आकाश गुप्ता सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी