किसान सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा

आगामी 27 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:17 PM (IST)
किसान सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा
किसान सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : आगामी 27 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण कर किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ये हर गांव में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए जगह-जगह बैठक व चौपाल लगाकर लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 40 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में पंडाल व 640 वर्ग फीट के एरिया में साढ़े चार फीट ऊंचा मंच तैयार किया जा रहा है। लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई जा रही हैं। पिछले दस वर्षों में चुनावी सभा को छोड़कर यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। खासकर मनोज कुमार गुप्ता, राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, चंदन पासवान, रवि गुप्ता, जेपी साहनी, जीउत साहनी, सुशील राय, आनंद पटेल आदि काफी सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी