भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) स्थानीय नगर के मुख्य चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 05:05 AM (IST)
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : स्थानीय नगर के मुख्य चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के काफिले को रोक कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को सौंपा। मंत्री को बताया कि दोहरीघाट नगर रामायण कालीन स्थलों सरयू के किनारे धर्म नगरी के रूप मे रामायण में वर्णित भगवान राम व परशुराम के मिलन स्थली के तौर पर वर्णित है। इसके साक्ष्य भी प्रमाणित है। शोध में भी इस स्थान को दर्शाया गया है। इसलिए दोहरीघाट को मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी रामायण सर्किट की आध्यात्मिक योजना से जोड़ा जाए। लोगो ने बताया कि राजनीतिक उपेक्षा की वजह से दोहरीघाट के ऐतिहासिक महत्व को समझा नहीं गया। कैबिनेट मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इस पर प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु राय, व्यापारी नेता विकास वर्मा, नगर सभासद श्रीकांत श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, हेमन्त राय, पवन सोनकर, विजेंद्र चौहान, दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी