भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली बड़ी कामयाबी से उत्साहित कांग्रेसजनों ने क्षेत्र के मर्यादपुर में मिठाई बांटकर व आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 06:03 PM (IST)
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

जासं, मधुबन (मऊ) : मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली बड़ी कामयाबी से उत्साहित कांग्रेसजनों ने क्षेत्र के मर्यादपुर में मिठाई बांटकर व आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया। कहा कि भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर ¨सह ने कहा कि केंद्र में चल रही जनविरोधी भाजपा सरकार की कलई उजागर होने लगी है। प्रधानमंत्री का जुमला अब जनता समझने लगी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूरे देश से जनता भगाने का काम करेगी। अब धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की हकीकत को लोग समझने लगे हैं। इस दौरान योगेंद्र ¨सह, अमृत मल्ल, प्रद्युम्न यादव सहित काफी संख्या मे कांग्रेसी जश्न में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी