बाइक सवारों को चार पहिया ने मारी टक्कर, गंभीर

सरायलखंसी थानाक्षेत्र के वनदेवी जंगल में एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उधर टक्कर मारने के बाद तेज गति के साथ वाहन फरार हो गया। उधर राहगीरों ने सड़क पर तड़प रहे घायलों को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां स्थिति ¨चताजनक देख रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 06:50 PM (IST)
बाइक सवारों को चार पहिया ने मारी टक्कर, गंभीर
बाइक सवारों को चार पहिया ने मारी टक्कर, गंभीर

जासं, मऊ : सरायलखंसी थानाक्षेत्र के वनदेवी जंगल में एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उधर टक्कर मारने के बाद तेज गति के साथ वाहन फरार हो गया। उधर राहगीरों ने सड़क पर तड़प रहे घायलों को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां स्थिति ¨चताजनक देख रेफर कर दिया गया।

पनियरा निवासी अजीत व अंगद पिपरीडीह की तरफ गए हुए थे। वे गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर जाने के लिए कुशमौर की तरफ बाइक से आ रहे थे। अभी वह वनदेवी जंगल में पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से आ रहे एक चार पहिया वाहन तेज गति के साथ टक्कर मारते हुए मऊ की तरफ निकला। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी