चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

हलधलपुर मेउड़ी कला में गुरुवार की शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:24 PM (IST)
चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

जागरण संवाददाता, रतनपुरा, (मऊ) : हलधलपुर मेउड़ी कला में गुरुवार की शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग आनन फानन में दोनों को सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय कुमार राजभर (52) वर्ष और नसीराबाद कला के इटवार पुरवा निवासी तेज बहादुर राजभर (50) वर्ष शाम पांच बजे मुख्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दोनों लोग मेऊडी कला चट्टी पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। हादसे में दोनों लोग बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। उधर दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन लेकर उसका चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तेज बहादुर राजभर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही अक्षय कुमार राजभर की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। तेजबहादुर राजभर अपने घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। जानकारी पाकर मां कलावती, पिता राधिका राजभर, पत्नी माया देवी व पुत्रों पंकज 19 वर्ष और विशाल 8 वर्ष सबका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। दूसरी ओर ग्रामीणों के अनुसार अगर बाइक के पीछे बैठे तेज बहादुर हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।

chat bot
आपका साथी