अरविद की हत्या से पूर्व असलपुर में था बदमाश राहुल

मंगलवार की रात असलपुर गांव में हुई अरविद राम की हत्या का आरोपित राहुल सिंह गांव में ही था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:10 PM (IST)
अरविद की हत्या से पूर्व असलपुर में था बदमाश राहुल
अरविद की हत्या से पूर्व असलपुर में था बदमाश राहुल

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : मंगलवार की रात असलपुर गांव में हुई अरविद राम की हत्या का आरोपित राहुल सिंह गांव में ही था। यहां से ही असलपुर पुल पर पहुंचा था और हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

राहुल सिंह पूर्व प्रधान मुन्ना राम बागी की हत्या में पिछले एक साल से भी ज्यादा समय चल रहा है। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी है। इसे पुलिस एक साल चार माह बाद भी नहीं पकड़ पाई और वह खुलेआम गांव में घूमा और अरविद राम की हत्या की योजना बनाता रहा। जिसे उसने मंगलवार रात्रि अंजाम तक पहुंचाया। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है जो लोगों की समझ नहीं आ रहा है। हत्या के पीछे मुखबिरी किसने की और इसकी साजिश कैसे रची गई, पुलिस के किए यह सबसे बड़ी चुनौती है। जिस इनामिया अपराधी को फरार दिखा पुलिस उसके घर कुर्की कर चुकी वह गांव में घूम कर हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस और खुफिया विभाग की विफलता के चलते ही अरविद की हत्या हुई। वहीं आगामी पंचायत को देखते हुए भी पुलिस ने कोई सतकर्ता नहीं बरती। इसका परिणाम बहुत भयानक रूप में देखने को मिला। फरार आरोपी राहुल सिंह ने गोली मारी। यह बात गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर फूट पड़ा और पुलिस की वैन सहित मोटर साइकिल जलाते हुए पुलिस कर्मियों को गांव से खदेड़ा। इतनी पड़ी लापरवाही के बाद क्या पुलिस राहुल सिंह को पकड़ पाएगी। इसका जवाब किसी के पास नहीं था। वहीं पूर्व की भांति पुलिस राहुल सिंह को जल्द पकड़ने का दावा सहित हत्या में संलिप्त मुखबिर और साजिशकर्ताओं को खुलासा करने का दावा कर रही है।

chat bot
आपका साथी