शाकाहारी बनें, निरोग रहें

शाकाहारी बनकर और सत्य के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। यह बातें स्थानीय बाजार में रविवार को आयोजित सत्संग में जयगुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 06:04 PM (IST)
शाकाहारी बनें, निरोग रहें
शाकाहारी बनें, निरोग रहें

जासं, मधुबन (मऊ) : शाकाहारी बनकर और सत्य के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। यह बातें स्थानीय बाजार में रविवार को आयोजित सत्संग में जयगुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कही।

उन्होंने कहा कि जीव पर दया कर और सदैव सत्य के मार्ग पर चलकर गुरुदेव के आशीर्वाद को प्राप्त किया जा सकता है। मनुष्य का जीवन इसलिए नहीं है कि वह गलत रास्ते पर चलते अनाचार का मार्ग अपनाए। बल्कि मनुष्य का जीवन दीन-दुखियों की मदद के साथ ही अ¨हसा का मार्ग अपनाकर गुरुदेव के दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए बना है। सत्संग के पूर्व जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा बाजार में जुलूस निकालकर शाकाहारी बनने का संदेश दिया गया। सत्संग स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी