बदहाल पकड़ी-घोसी मार्ग का होगा जीर्णोद्धार

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव से पकड़ी जाने वाली 6.4

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:05 PM (IST)
बदहाल पकड़ी-घोसी मार्ग का होगा जीर्णोद्धार
बदहाल पकड़ी-घोसी मार्ग का होगा जीर्णोद्धार

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव से पकड़ी जाने वाली 6.4 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार होगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश नारायण राय ने इस सड़क की बदहाली से विधान परिषद सदस्य अरविद कुमार शर्मा को अवगत कराया तो उन्होंने शासन तक प्रकरण उठाया।

दरअसल इस मार्ग से कई गांवों के नागरिक गुजरते हैं। सवारी वाहन भी संचालित हैं। इस मार्ग पर आईटीआई कालेज से लेकर इंटर एवं पीजी कालेज तक हैं। उधर मार्ग की हालत यह की पकड़ी मोड़ से गौरीडीह की सीमा तक गड्ढों में गर्मी के दिनों में भी पानी भरा रहता है। बरसात में उत्पन्न स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राय ने इस सड़क की दुर्दशा प्रस्तुत करते हुए विधान परिषद सदस्य श्री शर्मा से मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। एमएलसी ने इस मामले को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया। विभाग ने इसका सर्वे कर प्राक्कलन शासन को प्रेषित कर दिया है। भाजपा नेता श्री राय ने शीघ्र ही धनराशि स्वीकृत होने एवं जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किए जाने का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी