वाहन की टक्कर से बुआ-भतीजी घायल

जासं बोझी (मऊ) बाजार में मंगलवार को आयोजित दशहरा मेला देख घर लौट रही 36 वर्षीय विद्याव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:47 PM (IST)
वाहन की टक्कर से बुआ-भतीजी घायल
वाहन की टक्कर से बुआ-भतीजी घायल

जासं, बोझी (मऊ) : बाजार में मंगलवार को आयोजित दशहरा मेला देख घर लौट रही 36 वर्षीय विद्यावती एवं उनकी भतीजी प्रतिमा को रात लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में सबरहद बिरैचा निवासी बुआ एवं भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सबरहद बिरैचा निवासी राम मूरत चौहान की पुत्री विद्यावती अपनी भतीजी प्रतिमा संग मेले से वापस जा रही थीं। दोनों अभी मेले से बाहर निकलकर गांव की तरफ मुड़ने ही वाली थीं कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर उपस्थित नागरिकों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने स्थिति को देखते हुए आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। विद्यावती के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। वहीं प्रतिमा को हल्की चोटें आईं हैं।

chat bot
आपका साथी