ठंड बढ़ते ही शहर में दो रैन बसेरे देने लगे सेवा

जागरण संवाददाता मऊ ठंड व कोहरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से यात्रियों व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:08 PM (IST)
ठंड बढ़ते ही शहर में दो रैन बसेरे देने लगे सेवा
ठंड बढ़ते ही शहर में दो रैन बसेरे देने लगे सेवा

जागरण संवाददाता, मऊ : ठंड व कोहरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से यात्रियों व बेघर कामगारों को ठंड से बचाने का इंतजाम करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल शहर के दो स्थायी रैन बसेरों की सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय पुरुष के आकस्मिक विभाग के निकट एवं ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे बनाए गए रैन बसेरे में कोई भी व्यक्ति रात गुजारने के लिए शरण ले सकता है।

नगर पालिका प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार ग्रामीण अंचलों के लोग कोर्ट-कचहरी समेत विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के साथ आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में गरीब, बुजुर्ग एवं बेसहारा लोगों की भी होते हैं। शासन के निर्देश पर ठंड के दिनों में नगर पालिका प्रशासन की ओर से न सिर्फ जगह-जगह अलाव के इंतजाम किए जाते हैं, बल्कि सुरक्षित रात गुजारने के लिए रैन बसेरों का भी इंतजाम कराया जाता है। रैन बसेरों में लोग ठंड से बचते हुए सो सकें, इसके लिए रजाई-गद्दा व कंबल की भी व्यवस्था रहती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दो रैन बसेरों की व्यवस्था बढि़या कर दी गई है। ब्रह्मस्थान मंदिर के पास बने रैन बसेरे में कंबल, रजाई-गद्दा व सिगल बेड का इंतजाम है। वहीं, जिला अस्पताल में भी 20 बेड का रैन बसेरा सक्रिय कर दिया गया है, जहां रात गुजारने के लिए सभी जरूरी इंतजाम हैं। इसके अलावा दोनों ही स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम रहेंगे।

रोडवेज के पास भी होगी रैन बसेरे की व्यवस्था

नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि दो रैन बसेरे सक्रिय कर दिए गए हैं। जल्द ही शहर के रोडवेज बस स्टेशन के पास भी एक अस्थायी रैन बसेरा शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी