उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलित

आक्रोश .... - मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी गांव में बैठक कर बनाई रणनीति - विभाग की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:23 PM (IST)
उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलित
उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलित

आक्रोश ....

- मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी गांव में बैठक कर बनाई रणनीति

- विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा सभी को परेशान जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा के नेतृत्व में शनिवार को अतरारी गांव में बैठक आयोजित की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के प्रति जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर सभी मांगे पूरी नहीं हुईं तो बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में विभाग की मिलीभगत से स्वयं सहायता समूह संचालकों द्वारा ब्लाक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। शिकायत करने पर सीडीपीओ के कानो पर जूं नहीं रेंग रहा है। जिला मुख्यालय का निर्देश है कि इनको ब्लाक मुख्यालय पर रात्रि निवास करना चाहिए परन्तु वे कहां रहती हैं यह किसी को जानकारी नहीं है। कहा कि ब्लाक की सभी मुख्य सेविका आएं अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी पूर्वक ड्यूटी नहीं निभाती हैं। इनका कार्यभार कागजों में चलता है। इसके चलते समूह द्वारा राशन वितरण में खतौली की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार योजना विभाग से मांग किया कि समूह संचालक द्वारा उठान किए गए पुष्टाहार की तिथि एवं मात्रा कार्यकत्रियों को भी बताया जाए। राशन उठान में जब कभी समस्या आए तो समूह एवं आगनबाड़ी दोनों के रजिस्टर चेक किए जाएं। ताकि राशन वितरण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई जाएगी। विभाग द्वारा पुष्टाहार वितरण में भ्रामक प्रचार प्रसार किया गया है। इसके चलते क्षेत्र में लाभार्थियों से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इसका जो सही मानक है उसे अपने स्तर से पुन: प्रकाशन कराया जाए। साथ ही साथ ग्राम प्रधान अतरारी को भी सही मानक की लिखित जानकारी दी जाए। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानती देवी व संचालन इशरत जहां ने किया।

chat bot
आपका साथी