अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, महामंत्री पर षटकोणीय संघर्ष तय

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी थी। इसमें बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए भरे गए सभी 33 नामांकन पत्र वैद्य पाए गए। इसमें जहां अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो महामंत्री पद के लिए छह दावेदार मैदान में हैं। अब सात पदों के लिए एक फरवरी को मतदान होगा,

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 06:40 PM (IST)
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, महामंत्री पर षटकोणीय संघर्ष तय
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, महामंत्री पर षटकोणीय संघर्ष तय

जागरण संवाददाता, मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सभी 22 पदों के लिए भरे गए सभी 33 नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी पद के एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इससे अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तो महामंत्री पद के लिए षटकोणीय संघर्ष तय है। सात पदों के लिए एक फरवरी को मतदान कराया जाएगा। पर्चा जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए 15 दावेदारों निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मतगणना दो फरवरी को होगी।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अमरनाथ ¨सह, राजेंद्र राय व शमशुल हसन का पर्चा वैध पाया गया। तीनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय गुप्ता व रामअवध राजभर में सीधा मुकाबला है। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर अश्वनी कुमार ¨सह व राकेश कुमार ¨सह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होनी शेष है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर नवीन कुमार दुबे, रवींद्र यादव व मुहम्मद आरिफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए अजय कुमार ¨सह, दारोगा ¨सह, रूपेश कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत यादव, शिवप्रसाद श्रीवास्तव व सतीशचंद्र मौर्य के बीच रोचक व कांटे का मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर कमलेश कुमार कौशल, मुकेश कुमार भारद्वाज, प्रवीण कुमार मिश्र, रामसमुझ यादव के बीच रोचक मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नीलाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर कुल 12 उम्मीदवारों में अशोक कुमार अश्क, अनिल कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्रनाथ राय, पद्मनाथ ¨सह, बृजेश कुमार राय, मनोज कुमार ¨सह तथा अबू हुरैरा, उमेश कुमार ¨सह, रश्मि अग्रवाल, मनोहर कुमार, मुजीबुर्रहमान, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होनी है। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन के अलावा नमोनारायण राय, गुरु नारायण पांडेय, बीएन ¨सह, शंभूशरण श्रीवास्तव तथा चुनाव सहायक शरद श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, राकेश वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी