बूथ पदाधिकरियों को सहजने में लगे सभी दल

अब वक्त समाप्त हो गया है। अब प्रत्याशी दलों के नेता और समर्थक बूथ लेवल पदाधिकारियों को सहेज रहे हैं। रविवार की सुबह से ही उन्हें अपने पक्ष के सभी मतदाताओं का वोट पोल कराने का निर्देश दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:30 PM (IST)
बूथ पदाधिकरियों को सहजने में लगे सभी दल
बूथ पदाधिकरियों को सहजने में लगे सभी दल

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : अब वक्त समाप्त हो गया है। अब प्रत्याशी, दलों के नेता और समर्थक बूथ लेवल पदाधिकारियों को सहेज रहे हैं। रविवार की सुबह से ही उन्हें अपने पक्ष के सभी मतदाताओं का वोट पोल कराने का निर्देश दे रहे हैं। हर बूथ पर बस्ता एवं खर्चा पहुंचाने के कार्य की अंतिम समीक्षा हो रही है। जिस बूथ पर तनिक सी शिकायत मिल रही है, उसे तत्काल दूर किया जा रहा है।

सभी दलों के सहयोगी एवं आनुषांगिक संगठन पूरे जोश-ओ-खरोश से मतदाताओं से संपर्क कर अंतिम मनुहार कर रहे हैं। हालांकि मतदाता ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी का वरण कर लिया है। सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पुत्र एवं ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह भतीजे राकेश सिंह मंटू, राजेश सिंह मग्घू, अग्रज दीनानाथ सिंह एवं अनुज अनिल सिंह सहित प्रधान वसी अहमद अलग-अलग वाहनों से समर्थकों संग गांवों का दौरा कर रहे हैं। उधर बसपा प्रत्याशी अब्दुल कयूम अंसारी, जिलाध्यक्ष राजीव राजू, जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी सहित अन्य हर बूथ पर संपर्क करने में जुटे रहे। भासपा एवं कांग्रेस भी इसी तर्ज पर गांवों की गलियों में घूमते दिखे।

chat bot
आपका साथी