ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने अजय, बृजेश महामंत्री

जागरण संवाददाता मऊ राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत इट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:53 PM (IST)
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने अजय, बृजेश महामंत्री
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने अजय, बृजेश महामंत्री

जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत इटौरा चौबेपुर के प्रधान अजय जायसवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित एक प्लाजा में समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पत्र को प्रदेश प्रभारी रविद्र राय ने मनोनीत अध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान बृजेश कुमार सिंह को महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों ने जिलाध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने अजय जायसवाल ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन करते हुए प्रधानों के सम्मान एवं अधिकार के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से पूर्व जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विवेकानंद यादव, संजय यादव, धीरेंद्र सिंह, राधेश्याम गुप्ता, बबलू गुप्ता, पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी