25 दिसंबर के बाद प्रधान ही बने प्रशासक

जागरण संवाददाता मऊ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही वर्तमान प्रधानों ने अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:12 PM (IST)
25 दिसंबर के बाद प्रधान ही बने प्रशासक
25 दिसंबर के बाद प्रधान ही बने प्रशासक

जागरण संवाददाता, मऊ : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही वर्तमान प्रधानों ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत के 25 दिसंबर को खत्म हो रहे कार्यकाल को लेकर प्रशासक नियुक्त किए जाने का अंदेशा है। ऐसे में प्रधान अपने कार्यकाल को बढ़ाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। मंगलवार को जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने 25 दिसंबर के बाद प्रधान को ही प्रशासन नियुक्त किए जाने की हुंकार भरी। इस दौरान पांच नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई।

घोसी : प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने 25 दिसंबर को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को ही प्रशासक का दायित्व सौंपे जाने की वकालत किया। उन्होंने अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर पांच नवंबर को आयोजित धरना में प्रत्येक ग्राम प्रधान को भाग लेने को कहा है। उन्होंने पूर्व में अधिकारियों को प्रशासक बनाए जाने और गलत तरीके से भारी-भरकम राशि आहरित किए जाने की नजीर भी दिया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव, जिला महासचिव रामभवन प्रसाद, संजय सिंह, प्रमोद यादव, सुशील सिंह, उपेंद्र यादव, विक्रमा मौर्य, संजय यादव, सुनीता, मीरा, रामविलास, नरेंद्र चौहान एवं उदयराज यादव आदि उपस्थित थे।

कोपागंज/पुराघाट : कोपागंज ब्लाक में प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि जनपद के सभी प्रधान अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर पांच को धरना देंगे।

अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधान दिनेश राय, साधना राय, राजहंस कन्नौजिया, मुन्ना सिंह, पंकज, अभिमन्यु, हरेंद्र, गौरीशंकर आदि उपस्थित थे।

रतनपुरा : ब्लाक प्रधान संघ की बैठक ब्लाक अध्यक्ष नरसिंह सिंह की अध्यक्षता में हुई। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के विलंब की दशा में प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। मांग किया गया कि प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यो का तत्काल भुगतान कराया जाए। इसमें प्रधान राघवेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, तिलेश्वर कवि, समीम, रामसरीख, श्रीराम सिंह, अमरनाथ यादव, रामप्रवेश कन्नौजिया, विरेंद्र कुमार यादव, बब्बन सिंह आदि शामिल थे।

नौसेमरघाट : परदहा विकास खंड कार्यालय के सभागार में प्रधानों की बैठक हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष प्रदुम्न राय ने शासन-प्रशासन पर ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए कार्यों के भुगतान में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। साथ ही जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने को लेकर रणनीति तय की गई। इसमें ग्राम प्रधान रमेश यादव, सुनील कुमार सिंह, उमाकांत यादव, कंचन चौहान, रवि राजभर, सरिता गौड, प्रेमनाथ गौड, पप्पू चौहान, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे।

दोहरीघाट : ब्लाक मुख्यालय पर बैठक कर प्रधानों ने प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने ने कहा कि सामुदायिक शौचालय जिस गांव में आवश्यकता नहीं वहां पर भी बनाने के लिए प्रधानों पर दबाव डाला जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, रामविलास प्रजापति, अमितचंद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, हरिप्रसाद सिंह पटेल, मोहन दूबे, शैलेश राय, प्रभुनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी