अतिक्रमण हटाओ अभियान में विस्थापितों को बसाएगा प्रशासन

जागरण संवाददाता मऊ घोसी नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:46 PM (IST)
अतिक्रमण हटाओ अभियान में विस्थापितों को बसाएगा प्रशासन
अतिक्रमण हटाओ अभियान में विस्थापितों को बसाएगा प्रशासन

जागरण संवाददाता, मऊ : घोसी नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से भाजपा विधायक विजय राजभर नाराज हैं। गुरुवार को विधायक की जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से उनके कार्यालय में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें अभियान में विस्थापित दुकानदारों को राहत देने की बात कही गई।

विधायक की मांग पर प्रशासन ने विस्थापितों के लिए नगर पंचायत की खाली जमीन में व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन कर रहे परिवारों के साथ प्रशासन नरमी बरते। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी। मझवारा मोड़ क्षेत्र में नरोखर पोखरा के पश्चिमी किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों सहित मझवारा मोड़ पर आए दिन सुबह-शाम लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन ने बुधवार को एसडीएम डा. सीएल सोनकर के नेतृत्व में अभियान चलाया। इसमें दर्जनों जगहों से अतिक्रमण हटाया गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने अभियान पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एसडीएम से कहा था कि इस मसले पर जिलाधिकारी से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा पड़ा महंगा

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : मधुबन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमडांड़ में कन्या आवास के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार मधुबन कोर्ट में बेदखली का मामला चल रहा है। साथ ही 8.85 लाख के क्षति का आंकलन किया गया है। पदारथपुर गांव निवासी अरविद कुमार मिश्र ने रविशंकर पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। राजस्व टीम की जांच में पाया गया कि कन्या आवास के लिए नवीन परती के रूप में जमीन दर्ज है। इसमें रविशंकर की आबादी बनी हुई है। इसको लेकर तहसीलदार के यहां 10 वर्ष से मकान व सहन बनाकर अवैध कब्जा को लेकर बेदखली का मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी