आचार संहिता उल्लंघन पर चला प्रशासन का डंडा

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:22 PM (IST)
आचार संहिता उल्लंघन पर चला प्रशासन का डंडा
आचार संहिता उल्लंघन पर चला प्रशासन का डंडा

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एसडीएम घोसी सीएल सोनकर व सीओ नरेश कुमार सिंह ने संयुक्त सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर तीन चार पहिया का ई चालान काटा गया।

प्रत्येक वाहन पर दस हजार रुपये के जुर्माना लगाया गया। इससे प्रत्याशियों व उनके समर्थको में उहापोह की स्थिति रही। इस अभियान में तहसीलदार राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, कोतवाली इंस्पेक्टर कुमुद शेखर, दोहरीघाट थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे।

कोरोना का दूसरा चरण पूरी तरह से खतरनाक रूप अख्तियार कर लिए है। ऐसे में आम जनता को इससे बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कहीं से भी कोर कसर नहीं रख छोड़ी है। पहले चरण के कोविड नियमों का पालन कराने में पूरी तरह से पुलिस प्रशासन का खूब डंडा चला था। यही वजह रही है कि कोविड नियमों का पालन न करने पर करीब 7231 वाहन सीज किए गए और करीब आठ लाख 88 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

बिना मास्क लगाने वाले 21845 लोगों पर कार्रवाई की गई। अब कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन एक बार फिर अपने पूर्व की मुद्रा में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस को भी उतार दिया गया है। पिछले वर्ष 24 मार्च के बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा था। इसके बाद लाकडाउन घोषित कर दिया गया था। लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी