घर जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

जागरण संवाददाता पिपरीडीह (मऊ) थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बबुआपुर निवासी बैंक लघु शाखा स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 07:28 PM (IST)
घर जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर
घर जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बबुआपुर निवासी बैंक लघु शाखा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी। स्थानीय लोग तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

बबुआपुर निवासी सुमंत चौहान रैकवारेडीह में लघु शाखा चलाते हैं। वह बुधवार की शाम किसी काम से पिपरीडीह बाजार आए थे। लगभग छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। अभी 500 मीटर ही गए थे कि फुलवरिया गांव के समीप रास्ते में चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। उधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस बदमाशों की छानबीन में लग गई।

chat bot
आपका साथी