भैंस हांकते समय नदी में गिरा व्यक्ति, हुई मौत

कोपागंज थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति बुधवार की शाम लगभग पांच बजे चकरा ग्राम सभा के निकट नदी किनारे से भैंस हांकते समय नदी में गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:29 PM (IST)
भैंस हांकते समय नदी में गिरा व्यक्ति, हुई मौत
भैंस हांकते समय नदी में गिरा व्यक्ति, हुई मौत

जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति बुधवार की शाम लगभग पांच बजे चकरा ग्राम सभा के निकट नदी किनारे से भैंस हांकते समय नदी में गिर गया। इससे डूबने से उनकी मौत हो गई। उसी समय वहां से गुजर रहे गांव के युवक ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया। जब तक लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते तब तक वह दम तोड़ चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिस्तीपुर निवासी 50 वर्षीय जीता यादव शाम भैंस चराते हुए चकरा ग्राम सभा के सिवान में चले गए थे। भैंस नदी के किनारे घास चर रही थी। उसको हांकने के दौरान वह असंतुलित होकर नदी में गिर गए। इसी बीच बगल से गुजर रहे राहगीर ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और नदी में उतरकर उन्हें ढूढ़ने लगे। काफी देर तक तलाश करने के बाद नदी में वह मिले लेकिन उनकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय तिवारी मौके पर पहुंच गए थे। उधर हादसे की जानकारी पाकर उनके स्वजनों में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी