सड़क किनारे जानलेवा बना गड्ढा

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क किनारे पि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:19 PM (IST)
सड़क किनारे जानलेवा बना गड्ढा
सड़क किनारे जानलेवा बना गड्ढा

जागरण संवाददाता, मऊ : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क किनारे पिछले कई माह से नाले की पटिया टूटने से खतरनाक गड्ढा बन गया है। यह किसी भी समय जानलेवा बन सकता है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा लेने पहुंचे दावेदारों व उनके समर्थक उसी रास्ते पर्चा लेने जा रहे थे तो उनके साथ आए लोग बाहर पेड़ के पास रूक गए। आपस में हंसी मजाक करते समय एक आदमी गड्ढे में गिरते-गिरते बचा। आने वाले कुछ दिन बाद जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन भी होना है। इस दौरान यह गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

chat bot
आपका साथी