700 अकुशल कारीगरों को मिला रोजगार का आधार

जागरण संवाददाता मऊ जनपद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अकुशल 700 कारीगरों को र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:10 PM (IST)
700 अकुशल कारीगरों को मिला रोजगार का आधार
700 अकुशल कारीगरों को मिला रोजगार का आधार

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अकुशल 700 कारीगरों को रोजगार प्रदान किया गया है। 15 दिसंबर से पहले इन्हें प्रशिक्षण देकर टूल किट का वितरण कर दिया जाएगा। इसके बाद यह आत्मनिर्भर बनकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अपने टूल किट को रोजगार का आधार बना सकते हैं। इससे इनका विकास तो होगा ही साथ ही बेरोजगारी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

वर्ष 2020-21 के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत उद्योग कार्यालय की तरफ से दस ट्रेड के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 250 लोगों का चयन मई माह में ही कर लिया गया था। इसके बाद नवंबर माह में 450 लोगों का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया था। इसके तहत करीब 700 लोगों ने जिला उद्योग कार्यालय को आवेदन किया था। इसके तहत 11 नवंबर व 27 नवंबर को साक्षात्कार लिया गया। इसमें 450 लोगों को चयन कर लिया गया है। इसमें लोहार, बढ़ई, सोनार, कोहार, टोकरी बुनकर, नाई, दर्जी, राजमिस्त्री व मोची शामिल हैं। सभी ट्रेडों में शासन की तरफ से 45-45 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत 450 लोगों का चयन किया गया है। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षित कर टूल किट प्रदान किया जाएगा। यह टूल किट छह हजार से लेकर नौ हजार रुपये तक के हैं। 15 दिसंबर से पहले ही इन्हें टूलकिट प्रदान किया जाना है। ऐसे में शासन को टूलकिट के लिए भेजा गया है। वहां से टूलकिट मिलते ही 450 सभी लोगों को प्रदान कर दिया जाएगा। फिर यह लोग अपने हुनर से प्रतिदिन कार्य कर अपने परिवार के जीविकोपार्जन का साधन बनेंगे। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परंपरागत कारीगरी को आधार माना गया है। इस तरह के आवेदकों को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप मे ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका, नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद चयन किया गया है। जल्द ही इन्हें टूलकिट प्रदान कर दिया जाएगा।

-सगीर अहमद, सहायक उपायुक्त उद्योग मऊ।

chat bot
आपका साथी