45 धान क्रय केंद्र हुए गुलजार, 1195 एमटी खरीद

जागरण संवाददाता मऊ आखिरकार 27वें दिन जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच ही गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:29 PM (IST)
45 धान क्रय केंद्र हुए गुलजार, 1195 एमटी खरीद
45 धान क्रय केंद्र हुए गुलजार, 1195 एमटी खरीद

जागरण संवाददाता, मऊ : आखिरकार 27वें दिन जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच ही गए। इससे सभी क्रय केंद्र गुलजार हो गए हैं। सभी पर युद्धस्तर पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। अब तक कुल 275 किसानों से 1195.19 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। सबसे अधिक विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि इन केंद्रों पर अब तक कुल 846.32 एमटी धान की खरीद हुई जबकि पीसीएफ के 30 केंद्रों पर मात्र 344.63 एमटी ही धान की खरीद हो पाई। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि पीसीएफ के क्रय केंद्र पर किसान अपना धान बेचने में कितना दिलचस्पी ले रहे हैं।

जनपद में कुल 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विपणन शाखा के 12 केंद्र व पीसीएफ के 30 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र व मंडी परिषद गोंठा शामिल हैं। अब तक कुल 7831 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें से 3933 का सत्यापन किया जा चुका है जबकि 3669 का सत्यापन लंबित है। विपणन शाखा के 12 केंद्रों पर कुल 191 किसान पहुंचकर अपना धान बेचे हैं। इनको एक करोड़ 64 लाख 22 हजार 640 रुपये का भुगतान किया गया है। डिप्टी आरएमओ कार्यालय के अनुसार दोहरीघाट गोंठा मंडी पर 33 किसानों से 130.36 एमटी, अहिरानी बुजुर्ग में 24 किसानों से 77.32 एमटी, कहिनौर में दो किसानों से 11.40 एमटी, कोपागंज लैरोदोनवर पर चार किसानों से 13 एमटी, घोसी नगर पंचायत पर सात किसानों से 47.28 एमटी, चलिसवां मुहम्मदाबाद गोहना पर 35 किसानों से 114.96 एमटी, चिरैयाकोट रानीपुर पर 31 किसानों से 190.72 एमटी, घोसी के दादनपुर पर तीन किसानों से 12.12 एमटी, बनगांव में आठ किसानों से 20.52 एमटी, नगर पालिका परिषद मऊ मदनपुरा के 33 किसानों से 188.24 एमटी, रतनपुरा में 9 किसानों से 34.36 एमटी और सुल्तानपुर बघरवा क्रय केंद्र पर दो किसानों से 6.04 एमटी धान की खरीद की गई है।

अब सभी क्षेत्रों में किसान धान की कटाई पिटाई कर सुखवाने के बाद क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। इसकी वजह से सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। अब पूरी तरह से धान खरीद रफ्तार पकड़ चुकी है।

-विपुल कुमार सिन्हा, डिप्टी आरएमओ।

chat bot
आपका साथी