कृषि में भी महिलाओं की 42 फीसद भागीदारी : डा. एलसी वर्मा

जागरण संवाददाता मऊ महिला किसान दिवस पर शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:21 PM (IST)
कृषि में भी महिलाओं की 42 फीसद भागीदारी : डा. एलसी वर्मा
कृषि में भी महिलाओं की 42 फीसद भागीदारी : डा. एलसी वर्मा

जागरण संवाददाता, मऊ : महिला किसान दिवस पर शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एल सी वर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि में महिलाओं की हिस्सेदारी 42 फीसदी से अधिक है। मगर दो फीसदी से कम महिलाओं के पास खेती की जमीन का मालिकाना हक है। डा. वीके सिंह ने कहा कि खेती करने वाली महिला किसानों का मसला हो या फिर महिला कृषि वैज्ञानिकों का, उनके योगदान को कहीं रेखांकित नहीं किया जा रहा। खेत-खलिहान से जुड़े ज्यादातर सरकारी संस्थानों पर भी पुरुषों का ही कब्जा है। शस्य वैज्ञानिक डा. अंगद प्रसाद ने बताया कि जब से रोजगार के लिए पुरुषों का शहरों की ओर पलायन बढ़ा है तब से खेती में महिलाओं की भूमिका और मजबूत हुई है। इंजीनियर एसएन सिंह चौहान और फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. अजीत वत्स ने कहा कि ग्राम इंदारा की नीतू राय ने प्रशिक्षण लेकर मशरूम व्यवसाय अपनाया और वह महिला किसानों के लिए एक मिसाल बन कर उभरी हैं।

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं को रबी सीजन की सब्जी का किट वितरित किया गया। इसमें आठ प्रकार के सब्जी के बीज उपलब्ध थे। ब्लाक रतनपुरा के महिलाओं उषा देवी, नैना देवी, लालती, तारा, मीरा, सविता, भानमती, माया देवी, पांच मनी, ब्यूटी सहित कुल 52 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी