21 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 2021-2022 की एक वर्षीय नई कार्यकारिणी के चुनाव में नामांकन के पहले दिन शनिवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:43 PM (IST)
21 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
21 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

जागरण संवाददाता, मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 2021-2022 की एक वर्षीय नई कार्यकारिणी के चुनाव में नामांकन के पहले दिन शनिवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

अध्यक्ष पद पर दिन में अपने समर्थकों के हुजूम के साथ प्रभुनाथ सिंह ने नामांकन कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस पद पर शमसुल हसन व विनोद कुमार पांडेय ने पूरे लाव लश्कर के साथ नामांकन कर। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरूण कुमार सिह, कैलाश व हरिनारायण यादव ने अपना नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद हेतु सबसे पहला नामांकन आनंद कुमार पांडेय व लक्ष्मीकांत यादव ने किया। इस पद पर हरिद्वार राय ने अपना नामांकन कर अपनी शक्ति का अहसास कराया। संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र प्रताप सुबोध व मदन चंद देवबंशी ने अपना-अपना नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नी लाल ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर हरि गोविद प्रसाद, संजय कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर श्याम प्रकाश पांडेय, महेंद्र नाथ यादव, मोहम्मद इमरान अंसारी व मो. जफरयाब नसीम ने नामांकन किया। इन पदों पर सोमवार आठ मार्च को भी नामांकन किया जाएगा। नामांकन की जांच व वापसी नौ मार्च, मतदान 16 मार्च व मतगणना 17 मार्च को होगी। इसकी जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया समय से पूरी करा ली जाएगी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल परिसर में तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी