11 दिवसीय अखंड कीर्तन से माहौल भक्तिमय

जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सरवा गरीबपुर गांव में ग्यारह दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:39 PM (IST)
11 दिवसीय अखंड कीर्तन से माहौल भक्तिमय
11 दिवसीय अखंड कीर्तन से माहौल भक्तिमय

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सरवा गरीबपुर गांव में ग्यारह दिवसीय राम नाम संकीर्तन कालीजी के मंदिर प्रांगण में चल रहा है। संकीर्तन का शुभारंभ 23 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगा। संतोष तिवारी के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह पुनीत कार्य प्रारंभ हुआ। आसपास के ग्रामीण भी संकीर्तन में भाग ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में माहौल राममय हो चुका है। दूरदराज के गायक मंडली भी आकर संर्कीतन में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर राकेश तिवारी, आदित्य तिवारी, दयाशंकर, शेभूनाथ सिंह सहित अनेकों सम्मानित जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी