सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं को लगाई गई को-वैक्सीन

जागरण संवाददाता मऊ सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की पहल पर सिविल कोर्ट स्थित बार की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:28 PM (IST)
सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं 
को लगाई गई को-वैक्सीन
सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं को लगाई गई को-वैक्सीन

जागरण संवाददाता, मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की पहल पर सिविल कोर्ट स्थित बार की लाइब्रेरी कक्ष में मंगलवार को मेडिकल स्टाफ के सहयोग से कुल 114 अधिवक्ताओं को को-वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 13 वकीलों को पहली व 101 वकीलों को दूसरी डोज दी गई। इसके 28 दिन पूर्व बार कक्ष में 137 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय व महामंत्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 45 प्लस वकीलों को वैक्सीन लगी। यह वैक्सीन मेडिकल आफिसर फातिमा फिरदौस की देखरेख में स्टाफ नर्स सुनीता उपाध्याय तथा एएनएम आशा चौहान, कृष्णा राय, सिधू देवी, सरोज कुमारी व सरोज पांडेय ने लगाई। बार में वैक्सीनेशन के लिए महामंत्री अजय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने सीएमओ के प्रति विशेष सहयोग के लिए आभार जताया।

chat bot
आपका साथी