आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निश्शुल्क बांटे गए 1000 पौधे

जागरण संवाददाता मऊ कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर इफको के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय पोषक अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:33 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निश्शुल्क बांटे गए 1000 पौधे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निश्शुल्क बांटे गए 1000 पौधे

जागरण संवाददाता, मऊ : कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर इफको के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिप्रेक्ष्य में पोषण वाटिका महाअभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1000 पौधे वितरित किए गए। इसमें अमरूद के 300, यूकेलिप्टस के 200 एवं सागौन के 500 पौधे शामिल थे। इसके अलावा इन्हें सब्जी बीज किट भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं के बीच पेंटिग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 78 कन्याओं सहित लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एलसी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोटे अनाज जैसे महुआ, रागी, सावा, कोदों के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि इससे मां और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान केंद्र पर चल रही मशरूम उत्पादन इकाई, मछली पालन, बकरी पालन एवं फलदार पौधों की नर्सरी पर प्रकाश डाला। डा. अंगद प्रसाद ने मोटे अनाज से स्वनिर्मित सेरेलैक पर प्रकाश डाला। इफको के क्षेत्र प्रबंधक डा. देवी प्रसाद ने 100 सब्जियों की किट, मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था कर कार्यक्रम में सहयोग किया एवं नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं इफको द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. वीके सिंह ने किया इस कार्यक्रम में इंजीनियर एसएन सिंह चौहान, डा. अजीत वत्स, आरके सिंह, प्रधानाचार्य रामरतन राम एवं रामू मौर्य, रामाश्रय मौर्य सहायक अध्यापक शशिप्रभा एवं आलोक मिश्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी