जाम और जलभराव से नहीं मिली महोली रोड की कॉलोनियों को निजात

सरकारों के बदलने के बाद भी शिवपुरी बैंक कॉलोनी और आदर्श नगर के हालातों में नहीं कोई बदलाव बरसात के दिनों में घरों और दुकानों में भर जाता है पानी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:00 PM (IST)
जाम और जलभराव से नहीं मिली महोली रोड की कॉलोनियों को निजात
जाम और जलभराव से नहीं मिली महोली रोड की कॉलोनियों को निजात

मथुरा, जागरण संवाददाता। महोली रोड के मुंहाने पर बसी शिवपुरी, बैंक कॉलोनी और आदर्श नगर की सबसे बड़ी दो समस्याएं हैं। एक बरसात के दिनों में होने वाला जलभराव और दूसरी मुंहाने पर सड़क सकरी होने से रोज लगने वाला जाम है। इस समस्या को लेकर लोगों को कहना कि सरकारों के बदलने के बाद भी यहां के इन हालातों में कोई बदलाव नजर नहीं आया।

शनिवार को जागरण की टीम ने इन तीनों कॉलोनियों के हालातों का जायजा लिया तो लोग सबसे ज्यादा बरसात में होने वाले जलभराव से परेशान दिखाई दिए। हालात इस कदर बदतर हो जाते हैं गलियों का पानी घरों में और मैन सड़क का पानी दुकानों में भर जाता है। इससे के कारण घरों और दुकान में रखे सामान का नुकसान पहुंचता हैं। इसके अलावा नाला खुला होने और सड़क सकरी होने के कारण भी लोग दुघर्टना के शिकार हो जाते हैं। सफाई की स्थिति से लोग संतुष्ट नजर नहीं आए। समय से नाले साफ न होने के कारण बरसात में ओवर फ्लो की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने बताया कि घरों और दुकानों में जलभराव होने पर स्वयं हाथों से गंदा पानी निकालना पड़ता है। नए बस स्टैंड से हाईवे को जोड़ना वाला महोली रोड का मुंहाना सबसे ज्यादा सकरा है, जिसके चलते अक्सर जाम लग जाता है। लोगों का पैदल निकला भी दुश्वार हो जाता है। स्थानीय लोगों को कहना है कि पता नहीं इन दोनों ही समस्याओं से आखिर कब निजात मिलेगी।

समय से नाली नाले साफ न होने के कारण बरसात के मौसम यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। दुकानों में भी पानी घुस जाता है।

द्वारिका प्रसाद कई बार बरसात में नाला ओवर फ्लो होने के कारण लोग हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। अगर नालों की समय से सफाई हो तो जलभराव से बहुत हद तक राहत पाई जा सकती है। दिनेश चंद वर्मा पता नहीं इस जाम और जलभराव की समस्या से कब निजात मिलेगी। सरकारें बदलने के साथ यहां के हालातों में कोई बदलाव नहीं आया है। बरसात में जीना दुश्वार है।

गौरव अग्रवाल। हम लोग तो इन दोनों ही समस्याओं के आदी हो गए हैं। नगर निगम बनने का कोई खास लाभ नजर नहीं आ रहा, जबकि शहर को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है।

मुदित।

chat bot
आपका साथी