58 साहित्यकारों को किया सम्मानित

तुलसी साहित्य संस्कृति अकादमी न्याय ने किया आयोजन आठ पुस्तकों का भी किया गया लोकार्पण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:03 AM (IST)
58 साहित्यकारों को किया सम्मानित
58 साहित्यकारों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मथुरा : तुलसी साहित्य संस्कृति अकादमी न्यास व पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति साहित्य पुरस्कार समिति के संयुक्त संयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में 58 साहित्यकारों को सम्मानित किया। आठ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. नटवर नागर, डा. अमिताभ पांडे, डा. गुलशन कुमार, राजीव सक्सेना, मान सिंह राठौर, ने मां सरस्वती, पं. हरप्रसाद पाठक, मायादेवी चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में डा. नटवर नागर, महेश जैन ज्योति, डा. अमिताभ पांडेय, डा. गुलशन कुमार, गोपाल चतुर्वेदी, डा. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, डा.धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, डा. अमर सिंह सैनी, डा. सुभाष गुप्त मुसाफिर, अजय आचार्य, अजय शर्मा संतोष, डा. राम सेवक, राजीव सक्सेना, ऊषा शर्मा, सुमन चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी को अलंकृत किया गया। तुलसी साहित्य संस्कृति अकादमी (न्यास) के दशाब्दी वर्ष पर प्रकाशित स्मारिका दृश्यांतर, पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति की स्मारिका संस्मृति का लोकार्पण किया गया। नीरज शास्त्री की पुस्तक 'सोच का प्रतिफल', वरिष्ठ साहित्यकार हरि दत्त चतुर्वेदी 'हरीश' के हिदू प्रतिष्ठा के उत्कृष्ट खंडकाव्य 'भगवा ध्वज', राहुल प्रजापति के गजल संग्रह ' चांदनी की दस्तक',बालकवि अनुज चतुर्वेदी अनुभव की बाल कविता 'ऊंच नीच का फाफड़ा', वरिष्ठ साहित्यकार डा. दिनेश पाठक 'शशि' की पुस्तक ' बिखरे पन्ने' व 'टुकड़ा टुकड़ा सच' का लोकार्पण किया। डा. अंजीव अंजुम, डा.जगदीश प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में आशा शर्मा, श्यामकृष्ण सक्सेना, राजाभैया गुप्ता, डा. कैलाश गुप्ता 'सुमन', डा. रंजना शर्मा, रागनी उपलपवार, डा. सुधा गुप्ता'अमृता' प्रभाष मिश्र, अरविद कुमार को सम्मानित किया। स्नेहलता, डा.गोपाल माहेश्वरी, डा. अंबुजा मलखेडकर, माया देवी, नीतू सुदीप्ति, सरला देवी, बाबूराम, धीरी सिंह, रेणुका अरोड़ा, रमेश पांडेय, श्याम सुंदर, मूलचंद शर्मा, अनुराग मिश्र, प्रदीप कुमार दीक्षित, गाफिल स्वामी, सागर पाठक, मूलचंद निर्मल, सुमन चौधरी, सानिका पाठक, नीरज शास्त्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी