यूपी के प्राइमरी विद्यालय अमेरिका से भी अच्छे: महेश गुप्ता

संवाद सहयोगी वृंदावन (मथुरा) प्रदेश के शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा है कि स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:34 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:34 AM (IST)
यूपी के प्राइमरी विद्यालय अमेरिका से भी अच्छे: महेश गुप्ता
यूपी के प्राइमरी विद्यालय अमेरिका से भी अच्छे: महेश गुप्ता

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा): प्रदेश के शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा है कि सूबे के प्राइमरी स्कूल अमेरिका के स्कूलों से भी अच्छे हैं। योगी सरकार में प्राइमरी विद्यालयों के स्तर में जो बेहतर कार्य हुए हैं, उससे प्राइमरी में पढ़ने वाले बालक अब गौरव महसूस करने लगे हैं।

होटल बसेरा ब्रजभूमि में अभा वैश्य एकता परिषद की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता रविवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए। कोरोनाकाल में सीएम योगी की मेहनत का नतीजा है कि कंट्रोल के मामले में देश में सबसे अच्छे परिणाम उप्र में सामने आए। प्राइमरी स्कूल का विद्यार्थी पहले स्कूल जाते समय हीनभावना रखता था लेकिन, आज प्राइमरी स्कूल में सुधार और शिक्षा के स्तर में बदलाव के बाद बच्चा गौरव महसूस करता है। क्राइम के मामले में प्रदेश में जो सुधार मुख्यमंत्री योगी ने किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ। जो माफिया गरीबों का उत्पीड़न करके अपनी इमारतें बना लेते थे, ऐसे लोग आज या तो सलाखों के पीछे हैं, या दुनिया छोड़ चुके हैं।

दिल्ली के बाद अब आंदोलनकारी किसानों का लखनऊ रुख होने के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में जो कार्य योगी सरकार ने किए हैं, किसान उससे संतुष्ट हैं। अनाज हो या गन्ना, सबसे अधिक खरीद सरकार ने की है और उनका भुगतान भी हो चुका है। जो किसान लखनऊ में आंदोलन करने की बात कह रहे हैं, वे किसान नहीं हैं। वे राजनीति के लिए आंदोलन करने की बात करते हैं।

chat bot
आपका साथी