बालिका के स्वजन को दिया न्याय दिलाने का भरोसा

वृंदावन क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतका के स्वजन को सांत्वना दी। आम आदमी पार्टी ने एसपी सिटी से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:57 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:57 AM (IST)
बालिका के स्वजन को दिया न्याय दिलाने का भरोसा
बालिका के स्वजन को दिया न्याय दिलाने का भरोसा

संवाद सहयोगी, मथुरा: थाना वृंदावन क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतका के स्वजन को सांत्वना दी। आम आदमी पार्टी ने एसपी सिटी से मुलाकात कर न्याय की मांग की। बहुजन समाज पार्टी ने एसपी सिटी को न्याय के लिए ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप नरवाल के निर्देश पर सांत्वना देने के लिए मृतका के घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने स्वजन को सांत्वना देने के साथ बेटी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस न्याय की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी हर समय उनके साथ है। सरकार से 25 लाख मुआवजा देने की मांग की। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, प्रवीण भास्कर, अजय कुमार, भरतलाल, विनोद आर्य मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ एसपी सिटी से मुलाकात की। जिला महासचिव रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बहुजन समाज पार्टी ने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग को लेकर एसपी सिटी को ज्ञापन दिया। आगरा- अलीगढ़ मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, हेमेंद्र कुमार, धारा सिंह आजाद, प्रेम सिंह कर्दम, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, गोवर्धन सिंह, संघरतन शेट्टी, जितेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, जिला महामंत्री वीरेंद्र परिहार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी